सलेमपुर के रामपुर मोड़ पर मोबाइल लौटाने की बात पर हुआ विवाद, फिर लौटी भीड़ ने सागर ढाबे में की जबरदस्त तोड़फोड़

दारू के नशे में हुई बहस के बाद ढाबे पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।नगर से सटे रामपुर मोड़ पर स्थित सागर ढाबे पर बीती रात उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान उठा ले गए। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ था।ढाबा संचालक वीरेंद्र यादव पुत्र स्वामिनाथ यादव निवासी सरैया, थाना खुखुन्दू के अनुसार, देर रात उन्हें रास्ते में एक मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने अपने ढाबे पर रख लिया। थोड़ी देर बाद उस मोबाइल पर कॉल आई। संचालक ने कॉल रिसीव कर बताया कि मोबाइल उनके ढाबे पर सुरक्षित है और मालिक आकर ले जा सकता है।इसके बाद ढाबा संचालक के अनुसार दो युवक, जो नशे की हालत में थे, मोबाइल लेने ढाबे पर पहुंचे और कर्मियों से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर वे वहां से चले गए। कुछ समय बाद वही लोग करीब एक दर्जन युवकों के साथ लौटे और ढाबे पर हमला बोल दिया।हमलावरों ने कुर्सियाँ, मेज, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और बैटरी सहित कई वस्तुएँ तोड़ दीं और कीमती सामान उठा ले गए। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ढाबा संचालक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित इस व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है ।इस तरीके की घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ यदि उचित कार्यवाही नहीं होती है तो आगे ऐसी और घटनाएं हो सकती है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

3 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

4 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

5 hours ago