संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद विधानसभा सभा क्षेत्र के विधायक अंकुर राज तिवारी का सोशल मीडिया के फेसबुक पर फर्जी अकाउंट/ पेज का मामला प्रकाश में आया है। इस अकाउंट से भ्रामक और अनावश्यक पोस्ट कर लोगों को गुमराह भी किया जा रहा है।
जिसके सम्बन्ध में विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश मिश्र ने कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विधायक प्रतिनिधि श्री मिश्र ने लिखा है कि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नाम से सोशल मीडिया के फेसबुक पर ankurrajtiwariyouthgroup के नाम से फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा हैl जिससे, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट और फोटो शेयर कर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विधायक अंकुर राज तिवारी की गरिमा को ठेस पहुंचा है। बताया है कि फर्जी फेसबुक पोस्ट के जरिए करण सिंह नामक व्यक्ति ने भ्रामक पोस्ट मसलन “मुझे हर जिले से 20 लोगों की आवश्यकता है, घर से काम करें सिर्फ जिले का नाम व्हाट्सएप करें डालकर उनकी छवि को खराब करने का कार्य कर रहा है।
कोतवाली पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…
पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…