मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला दलित बस्ती में बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 42 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना के बारे में बताया जाता है कि किरण देवी पत्नी स्वर्गीय रामदास प्रतिदिन की तरह अपने तथा अपने दो बच्चों आकाश (11वर्ष) एवं बादल (9वर्ष) के साथ खाना खाने के बाद सो गई। किंतु वृहस्पतिवार की प्रातः काल में उसके घर में ही करकट में लगे पाइप के सहारे उसकी लटकती लाश पाई गई।इस दौरान मृतका की जिह्वा बाहर निकली हुई थी। किरण की मृत्यु के बाद उसके दोनों बच्चों की परवरिश कैसे होगी,यह अनुत्तरित प्रश्न लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका का पति रामदास पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त था।जिसकी दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। रामदास की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद किरण से उसकी शादी हुई थी, इस संबंध में ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्या ने पुलिस को तहरीर दिया की मृतका की लाश का पोस्टर्माटम कराकर जांच किया जाय, की मौत कैसे हुई।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा प्रशासन की सख्त रणनीति, 1.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए कड़ा…
बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…
वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा में अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख…