विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पिता ने हत्या का लगाया आरोप

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विवाहिता की मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुलिस और मायके वालों को फोन कर बताया कि उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और मायके वाले विवाहिता के ससुराल पहुंच गए, मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि, ससुराल के लोग खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं।घटना गुलरिहा इलाके के करमौरा गांव की है। हालांकि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अगर पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गुलरिहा के करमौरा गांव के पतरकी टोला निवासी कन्हैया निषाद की शादी डेढ़ साल पहले पिपराइच इलाके के चक जलाल गांव निवासी हरी की बेटी परमशीला (22) के साथ हुई थी। परमशीला का पति कन्हैया 4 भाइयों मे दूसरे नंबर का है, सभी परिवार में अलग रहते हैं।
मौत से पहले महिला ने अपने भाभी से फोन पर बात किया था, मौत की सूचना मिलते ही परमशीला के मायके वाले उसके ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5 बजे परमशीला ने फोन पर बात कर पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया था, जबकि पति का कहना है कि पत्नी फंदे से लटक रही थी जिसे नीचे उतारकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परमशीला के पिता की मौत हो चुकी है, भाई बाहर रहता है उसकी भाभी ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

फरेंदा के गोपलापुर में कागजों में रिबोर, जमीन पर सूखा इंडिया मार्का हैंडपंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…

2 minutes ago

251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा कम्हरिंया खुर्द, शुरू हुआ नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिंया खुर्द गांव में सोमवार को…

3 minutes ago

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

55 minutes ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

1 hour ago

ICC T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, PCB चीफ पर उठे सवाल

ICC T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20…

1 hour ago

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

2 hours ago