परिवारिक विवाद में कई लहूलुहान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा ग्राम निवासी संतराम पाण्डेय पुत्र स्व. राजेन्द्र पा० ग्रा० कुशमहरा थाना कप्तानगंज जि० आजमगढ का ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुशमहरा का मूल निवासी हू, गांव में पुलिया के पास लक्ष्मी जी की मूर्ती बैठायी गयी हैं। समय करीब 8 बजे रात को मेरे लड़के अभिमान पाण्डेय से मेरे पटिदार सुग्रीव पाण्डेय से आपस मे कुछ कहा सुनी परिवारिक विवाद को लेकर हो गयी थी, इसी बात पर सुग्रीव पाण्डेय, अंगद पाण्डेय, हनुमान पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, रामभुवन, पा० पुत्रगण स्व० सीताराम पाण्डेय मेरे घर में घुसकर गाली गलौज करते हुये मुझे तथा मेरे भाई रामगिरिश के लड़के अवधबिहारी पाण्डेय व मेरी भतीजी मनीषा पाण्डेय पुत्री वशिष्ट पाण्डेय को बुरी तरह से मारे पीटे जिससे मेरी भतीजी मनीषा पाण्डेय लहूलुहान होकर बेहोश हो गयी। तत्काल इलाज हेतु एम्बुलेस के माध्यम से मनीषा पा० व अवधबिहारी पा० को तत्काल ईलाज हेतु, जिला अस्पताल आजमगढ भेजा गया है। अभियुक्त गण मारपीट कर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चले गये। मारपीट के समय गांव के बहुत से लोग शोरगुल सुनकर मौके पर आ गये थे। बीच बचाव किये तथा घटना को देखे, यहाँ सुग्रीव पाण्डेय अपनी लाइसेन्सी बन्दुक लेकर आये थे व बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार: पुलिस चौकी के बावजूद 20 घंटे तक नहीं मिला सुराग, जिम्मेदारों पर सवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार होने की घटना…

4 minutes ago

महराजगंज: पुरैना से घुघली तक पुलिस का फ्लैग मार्च, होली से पहले सुरक्षा का कड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…

38 minutes ago

महराजगंज: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, फरेन्दा में 12.5 कुंतल लहन नष्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…

46 minutes ago

महराजगंज में घटती गौरैया की चहचहाहट: क्या हम बचा पाएंगे यह नन्ही मेहमान?

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…

53 minutes ago

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

10 hours ago