वक्फ संपत्ति संशोधन अधिनियम मुस्लिम समाज के हित में नही – रियाज अहमद मंसूरी

वक्फ सम्पत्ति बिल के विरोध में मंसूरी समाज ने नायब तहसीलदार सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। वक्फ सम्पत्ति अधिनियम 2025 के विरोध में ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी के नेतृत्व में पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंप कर रोक लगाने की मांग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि यह बिल मुस्लिम समाज के हित में नही है।प्रस्तावित बिल में मुस्लिम समाज के अलावा अन्य वर्ग के लोगों को सदस्य बनाना न्याय संगत नही है। वक्फ सम्पत्ति से भू माफिया व खास परिवार के कब्जे को हटाया जाए व पसमांदा समाज में वितरित किया जाए। संपत्ति में गरीब व दबे कुचले मुसलमानों की भी समुचित हिस्सेदारी मिले। देश में सच्चर कमेटी के सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए, देश मे अल्पसंख्यक समुदाय के उपर हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए। देश मे पसमांदा मुसलमान के बच्चों को शिक्षा व नौकरी में आरक्षण दिया जाए। जस्टिस सच्चर कमेटी के सिफारिशों के आधार पर वक्फ सम्पत्ति का बंटवारा सभी मुस्लिम समाज में समान रूप से हो।ज्ञापन सौंपने वालों में जफर अली मंसूरी,असरफ अली मंसूरी,शमीम मंसूरी,डॉ याहिया अंजुम मंसूरी,जाकिर मंसूरी,बिकाऊ प्रसाद,आरिफ मंसूरी,सैयद मंसूरी,गुलाम हसन,फैज आलम,इमरान मंसूरी, मुनीब मंसूरी,सोनू मंसूरी,डॉ शहाबुद्दीन मंसूरी,भोला मंसूरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

9 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

48 minutes ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

59 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

1 hour ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

2 hours ago