सड़क पर थूकने वालों के खिलाफ मनपा शख्त

थूकने वालो से दण्ड स्वरूप वसूले गए 13 लाख से अधिक रुपए

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका द्वारा भिवंडी को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए, सड़क पर थूकने व पेशाब करने तथा गंदगी फैलाने वालों से शख्ती से दंड वसूली करने को लेकर भिवंडी, निजामपुर महानगर पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हशाल द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस कार्य के लिए उल्हासनगर की एक प्राइवेट कंपनी को नियुक्त किया गया है। अब तक कार्यवाही करते हुए 13 लाख 45 हजार 500 रुपए का दंड वसूली किया जा चुका है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017 में भिवंडी महानगरपालिका के सभागृह में गंदगी फैलाने वालों के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए ठेकेदार की नियुक्ति की मांग की गई थी। भिवंडी महानगर पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हशाल, महासभा में उठाए गए सवाल को ध्यान में रख, उल्हासनगर की कंपनी रेयान इंटरप्राइजेज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्य के लिए 25 कर्मचारी शहर के पांचो प्रभाग समितियों के विभिन्न इलाकों में नियुक्त किए गए हैं। जो शहर में रास्ते पर थूंकने पर, नहाने पर, दुकान से कचरा फेंकने पर, मच्छी मार्केट का कचरा फेंकने पर, मटन आदि का कचरा फेंकने पर, पेशाब करने पर, कार्यवाही कर रही है। पहली बार यदि आप पकड़े गए तो 50 रूपया दंड दूसरी बार 100 रूपया दंड तीसरी बार पुलिस कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। ठेकेदार द्वारा वसूली किए गए दंड से 55% रुपया महानगरपालिका के तिजोरी में तथा 45% रुपया ठेकेदार को देने का प्रस्ताव हैं। अब तक 3487, गंदगी फैलाने वाले नागरिकों पर कार्यवाही करते हुए 13 लाख, 45 हजार 500 रूपये दंड वसूली किया जा चुका है। मनपा के इस कार्यवाही से जनता में जागरूकता के साथ-साथ सतर्कता बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

1 hour ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago