मनोज गिरी प्रोडक्शन्स का धार्मिक एपिसोड दशहरे पर रिलीज

महिषासुर मर्दिनी की चर्चा जोरों पर

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के जाने माने फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज गिरी प्रोडक्शन का विजयदशमी के पावन अवसर पर धार्मिक एपिसोड महिषासुर मर्दिनी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनता के बीच आ ही गया। जो 21एपिसोड का है और जिसमें मशहूर गीतकार,संगीतकार व गायक सुरेश वाडकर ,साधना सरगम और सतीश देहरा की सुमधुर भक्ति भाव से ओतप्रोत आवाज सुनने के बाद अपनी तरफ आकर्षित करने लगता है। उन भक्तिमय गीतों की तारीफ शब्दों में कर पाना अत्यंत कठिन है।
अभी तक प्रख्यात एपिसोड क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया,खाकी,मौकाये वारदात,क्राइम एलर्ट, हरिओम चैनल पर जय जगन्नाथ और फिल्मों के रूप में दीनदयाल एक युगपुरुष, मैं खुदीराम बोस हूँ। काश्मीर में बेगुनाहों पर आतंकवादियों द्वारा हमला बोल उनकी निर्मम हत्या कर देने पर गालिब जैसी मर्मस्पर्शी फिल्मों को देने वाले निर्माता निर्देशक मनोज गिरी ने बताया कि कई अन्य फिल्मे व एपिसोड जनता की सेवा में सुपुर्द किया जा चुका है। जो खूब सराहा गया। और जनता की मांग पर ही धार्मिक एपिसोड महिषासुर मर्दिनी बनाया गया है। जिसमें माता रानी के नौ रूपो को अलग अलग दर्शाया गया है। जो अत्यंत मनमोहक और ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला है। और यह एक धार्मिक सीरियल है। जिसे कैप्टेन टीवी चैनल पर देखा जा सकता है। जिसका प्रसारण शाम 6 बजे से डिश टीवी, जिओ टीवी,टाटा प्ले, डेन टीवी, डीजी महाराजा टीवी पर महाराष्ट्र के अलावा बिहार और झारखंड में देखा जा सकता है।
धार्मिक प्रवत्ति, आचरण व आस्था के साथ साथ मनोज गिरी अपनी जनसेवा के बलबूते मनसे से मीरा रोड के वार्ड क्रमांक 16 से नगरसेवक का चुनाव लड़ने के लिए पूर्ण तैयारी कर चुके है। और मनोज गिरी ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि मैं उत्तर भारतीय हूँ जो मान सम्मान मुझे यहां मिल रहा है वह किसी अन्य राजनीतिक दल में संभव नही है। मनसे केवल सच्चाई का साथ देती है। चापलूसी करने वालों का इस पार्टी में कोई स्थान नही है। गिरी ने आगे कहा कि आप सबके के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए मनसे चौबीसों घंटे आप के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहेगी। और लोग निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते है। जनसेवा हमारे खून में था और सदैव रहेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago