1600 मीटर दौड़ में मनीष यादव व 5000 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम

विजयी प्रतिभागियों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने चेक व शील्ड देकर किया सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगलपुर पटखौली के सेना ग्राउंड में मंगलवार को प्रत्येक साल की भांति इस साल भी बाल दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 1600 मीटर व 5000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। 1600 मीटर दौड़ में बनारस के मनीष यादव ने 5 मिनट 11 सेकंड में पूरा करते हुए प्रथम, रुस्तम पासवान गोरखपुर ने 5 मिनट 17 सेकंड में द्वितीय व पनियरा के जगदीश यादव ने 5 मिनट 20 सेकंड में पूरा करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। वही 5000 मीटर के दौड़ में गोरखपुर के अभिषेक कुमार ने 16 मिनट 7 सेकंड में पूरा करते हुए प्रथम स्थान, अमित कुमार गोरखपुर ने 16 मिनट 17 सेकंड में द्वितीय स्थान व सदानंद साहनी ने 16 मिनट 46 सेकंड में पूरा करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल, बनारस मंडल, आजमगढ़ मंडल व अन्य जगहों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹4000 का चेक व शील्ड , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹3000 का चेक व शील्ड वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹2000 का चेक व शील्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओमप्रकाश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में साधन सहकारी समिति मंगलपुर पटखौली के सभापति अविनाश उर्फ बंटी पटेल रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के चौमुखी विकास के लिए खेल अनिवार्य है। खेल में भाईचारे की भावना व नियमित अभ्यास जरूरी है। साधन सहकारी समिति के सभापति अविनाश उर्फ बंटी पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेल के आयोजन से छात्र-छात्राओं में जागरूकता की भावना पैदा होती है। इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। जिससे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णानंद द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर टारगेट क्लासेस कप्तानगंज के शिक्षक दीपक , सचिन , शिवानंद , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह, संदीप सिंह, अमन रौनियार, रामू,दीपक शर्मा, राहुल मिश्रा,राजन गोड़,अमन रौनियार, आदित्य सिंह, सुनील प्रजापति, अजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

5 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

6 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

6 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

6 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

16 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

17 hours ago