बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जनपद बहराइच का जनपदीय निर्वाचन संघ के प्रदेश महामंत्री व निर्वाचन अधिकारी राजीव यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिसमें महाराज सिंह इण्टर कॉलेज के मनीष शर्मा को सभी शिक्षकों ने सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित किया। जिला मंत्री के पद पर के0 बी0 इण्टर कॉलेज पयागपुर के अमित सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर महाराज सिंह इण्टर कॉलेज के रामू यादव का निर्वाचन हुआ। जिला उपाध्यक्ष पद पर अभय सिंह महाराज सिंह इण्टर कॉलेज, बृजेन्द्र यादव भानीरामका इण्टर कॉलेज चिलवरिया, मदन मोहन अवस्थी गांधी इंटर कॉलेज, नितिन यादव प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी, विवेक रावत गांधी इंटर कॉलेज, आनंद मिश्रा भानीराम का इंटर कॉलेज चिलवरिया को चुना गया। संयुक्त मंत्री के पद पर बृजराज यादव गांधी इंटर कॉलेज, विपिन कुमार साहू महाराज सिंह, इंटर कॉलेज, चंद्रभान वर्मा रामप्यारे इंटर शिव शंकर इण्टर कॉलेज शिवपुर, अशोक कुमार किसान इंटर कॉलेज जरवल, अयोध्या प्रसाद यादव राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा का निर्वाचन हुआ। मीडिया प्रभारी के पद दीपक कुमार गांधी इंटर कॉलेज का निर्वाचन हुआ।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि सेवारत शिक्षकों की समस्या सेवारत शिक्षक ही समझ सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट सेवारत शिक्षकों का संगठन है। अपनी मांगों के प्रति सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संगठन के बैनर तले संघर्ष करना होगा।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…