हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती

आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न स्थलों पर अखंड रामायण का हुआ पाठ

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुभाष चौक के निकट स्थित राम-जानकी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए और रामायण कथा को श्रद्धापूर्वक सुना। उन्होंने आदिकवि वाल्मीकि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के द्वारा ही सर्वप्रथम रामकथा का प्रसार हुआ। उन्होंने रामायण कथा के माध्यम से शाश्वत मानवीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ी के लिए रक्षित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार आनन्द नायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार बारीपुर मंदिर में आयोजित अखंड रामायण में सम्मिलित हुए। इस दौरान डीपीआरओ अविनाश कुमार तथा ग्राम प्रधान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारियों ने रामायण कथा का पाठ किया।एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ल एवं तहसीलदार अभयराज भी रुद्रपुर में अखंड रामायण एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। लार विकासखंड के ग्राम पंचायत रतनपुरा में आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में अखंड रामायण का पाठ हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। रुद्रपुर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, पथरदेवा के ग्राम पंचायत सुंदरपुर, लार के खरवानिया, भलुअनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहौर धनौती, सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अहिरवार बुजुर्ग, महराजपुर बरहज के ग्राम पंचायत पैना स्थित राम जानकी मंदिर, देवरिया धूस, धरहरा आदि स्थानों पर भी अखंड रामायण का पाठ किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

10 minutes ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

24 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

49 minutes ago

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

1 hour ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

3 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

3 hours ago