मंगल के भण्डारे लखनऊ में

श्री हनुमान जी की कृपा से आज
यह अति पावन शुभ कार्य हो रहा है,
उनकी दया है हम पर, उनके भंडारे
की ख़ातिर धन दान में आ रहा है।

बढ़ चढ़ के भक्त जनता आर्थिक
सहयोग को आगे आगे आ रही है,
जितनी पड़े ज़रूरत, देना हे ईश्वर,
तेरी कृपा हम पर बौछार हो रही है।

तुम्हारी ही मर्ज़ी से प्यारे हनुमत,
सुंदरकांड का सतत पाठ हो रहा है,
मंगलवार का दिन मंगलमय और
भक्तों के लिये भक्तिमय हो रहा है।

हर वर्ष जेठ के हर मंगल को हम
बड़ा मंगल कह कर मंदिरों में जाते,
हलुआ चना व पूड़ी का भोग लगाते,
तेरी कृपा से ही पावन प्रसाद खाते।

हनुमान चालीसा सत बार पढ़ रहे हैं,
बजरंग बाण का भी पाठ कर रहे हैं,
दीन दयाल विरुद संभारी,
हरहु नाथ मम संकट भारी।

बजरंगी तेरी महिमा श्रीराम ही जाने,
तेरा गुणगान सब देवता कर रहे हैं,
भा गये प्रभू को लक्ष्मण प्राण बचाके,
सीता सुधि लाये, लंका को जलाके।

बच्चे व बूढ़े सब जन मारुतिनंदन
तुम्हारा ही तो गुणगान गा रहे हैं,
आदित्य ढोल मंजीरा झाँझ बजाकर
आरती कीजै हनुमान लला गा रहे हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कड़ा पहरा

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…

19 minutes ago

अर्ध निर्मित नाली के बीच खड़ा बिजली पोल बना खतरे का खंभा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…

22 minutes ago

25 वर्ष पूरे होने पर प्रभा परिवार का ऊर्जा उत्सव: कर्मयोगियों का गौरवगान, सम्मान और पुरस्कारों से सजा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…

27 minutes ago

कुशीनगर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई, ‘अमर रहे’ के नारों से गूंजा गांव

राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार, गांव में…

33 minutes ago

बिहार शिक्षक भर्ती 2026: कक्षा 1 से 12 तक हजारों पदों पर नियुक्ति तय

BPSC TRE 4 शिक्षक बहाली 2026: बिहार में 46 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी…

38 minutes ago

कोयला घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का जाल, ईडी-सीबीआई की संयुक्त जांच

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कोयला तस्करी मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की…

50 minutes ago