लार रोड रेलवे-स्टेशन पर मनबढ़ ने किया हंगामा

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लार रोड रेलवे-स्टेशन पर हंगामा करने और स्टेशन मास्टर से तू तू मैं मैं करने वाला युवक ने रेलवे स्टाफ को देख लेने की धमकी देने लगा।
रेलवे कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ ने युवक को धर दबोचा और बाद में माफीनामा के बाद छोड़ दिया । युवक के हंगामे से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। युवक के हंगामे से रेलवे कर्मचारी परेशान हो गए। युवक का हंगामा बढ़ता देख स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना अपने कंट्रोल रूम को दे दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ पुलिस टीम स्टेशन पर पहुंच गई और युवक को दबोच लिया। स्टेशन पर यात्रियों और राहगीरों की भींड लग गई। आरपीएफ पुलिस की टीम द्वारा पकड़े जाने से युवक के चेहरे का रंग उड़ गया।स्टेशन मास्टर की औकात देखने वाला युवक अपनी औकात पर आ गया। युवक को अपनी गलती का एहसास होने पर आरपीएफ के पांव गिरने लगा। त्योहार के मद्देनजर गलती स्वीकार करने और बार-बार मांफी मांगके के कारण आरपीएफ ने युवक से माफीनामा लिखवाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 minutes ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

17 minutes ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

28 minutes ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

43 minutes ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

57 minutes ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

1 hour ago