पत्थर रगड़ इंसान ने आग था खोजा
और इंसान इंसान से ही जलने लगा,
बिना कपड़ों के बहुत इंसान देखे हैं,
उनके तन पर लिबास भी नही होता ।

बहुत से धनवान देखे जिनके सुंदर से
लिबास के अंदर इन्सान नहीं होता,
प्रभू तेरी दुनिया में कोई हालात नहीं,
तो कोई जज़्बात भी नहीं समझता ।

हाँ यह कितनी बड़ी अजीब बात है,
इंसान इंसान में है कितना फ़र्क़ कि,
कोई कोरा कागज़ भी पढ़ लेता है,
तो कोई पूरी किताब नहीं समझता।

माना प्यार व जंग में सब जायज़ है,
पर जंग से दूर प्रेम में इस क्षमता को
लोक कल्याण में लगाना चाहिए हर
धर्म, जाति हर इंसान की ममता को।

लगाव हैं तो घाव भी तो दिए जाते हैं,
चाहे जितना भुलाओ याद आते हैं,
रिश्ते रिश्ते में नज़दीकी उतनी तो हो
आदित्य जैसे प्रेम से निभाये जाते हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago