मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार से करें सपने साकार

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत बेरोजगार जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य है, योजना का लाभ उठा सकते हैं, योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को 4% ब्याज स्वयं वहन करना होता है, तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों अल्पसंख्यक तथा किसी भी वर्ग की महिलाओं को संपूर्ण ब्याज शासन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस योजना में बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु अधिकतम रूपया 10 लाख तक का ऋण प्रदान किया जाता है। योजना में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। स्वरोजगार हेतु इच्छुक लाभार्थी cmepg.data-center.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580503170, 9598782988 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट रानी धर्मशाला बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

4 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

16 minutes ago

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

39 minutes ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…

48 minutes ago

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन सील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…

58 minutes ago

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

3 hours ago