दिव्यांगजन पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन हाय आवश्यक-जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांग पेंशन तथा कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों का आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन के लिए जिन लाभार्थियों ने विभागीय पोर्टल पर अपना आधार ऑथेंटिकेशन कराया था उनकी पेंशन की दूसरी किस्त निदेशालय स्तर से आ गई है और जिन दिव्यांगजनों ने अपना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है उनकी पेंशन की धनराशि नहीं आई है।
जिन दिव्यांगजनों ने अपना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है एवं उनको पेंशन की धनराशि नहीं प्राप्त हुई है सभी को सूचित किया जाता है कि अपना आधार ऑथेंटिकेशन तुरंत करा लें। सभी दिव्यांग जनों के सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर -8918143537 जारी किया जा रहा है, जिस पर कि वह अपना आधार कार्ड की फोटो, बैंक पासबुक तथा मोबाइल नंबर व्हाट्सएप कर आधार ऑथेंटिकेशन घर बैठे करा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में आकर अपना आधार ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं। आधार ऑथेंटिकेशन नही कराने पर दिव्यांग पेंशन ना मिलने पर लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

2 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

2 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

2 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

2 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

2 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

3 hours ago