त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में योजित कार्मिकों के मानदेय भुगतान हेतु निर्धारित प्रारुप पर एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं-एडीएम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में योजित अधिकारियों/कार्मिकों के मानदेय भुगतान हेतु खाता संख्या खाता विवरण निर्धारित प्रारुप पर मॉगा गया था, अधिक संख्या में लगे कार्मिकों का बैंक खाता विवरण कम समय में उपलब्ध न हो पाने के कारण, कतिपय कार्मिकों का सेवानिवृत्त हो जाना एवं स्थानान्तरित हो जाने के कारण भी कार्मिकों द्वारा खाता का विवरण उपलब्ध नही कराया जा सका। उन्होंने बताया है कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों, जो निर्वाचन की उद्घोषणा से निर्वाचन की समाप्ति तक की पूरी अवधि के लिए कार्यरत रहे है और जिन्हें मानदेय का भुगतान नही हो पाया है, को मानदेय की पूरी धनराशि दी जायेगी।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी, निर्वाचयन/सहायक निर्वाचन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को निर्धारित प्रारुप पर एक सप्ताह के अन्दर खाता का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने कराने हेतु निर्देश कराया है। उन्होंने कहा है कि उपरोक्त अवधि में खाता का विवरण उपलब्ध नही होने पर धनराशि लेखाशीर्षक में जमा करा दिया जायेगा और भविष्य में मानदेय का भुगतान नही किया जायेगा, जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

9 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

9 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

9 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

9 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

9 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

18 hours ago