पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी सफलता: लश्कर का मददगार शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने खोला नेटवर्क का राज

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पुलिस ने सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लगभग पाँच महीने पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क से जुड़े एक अहम सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति मोहम्मद यूसुफ कटारिया है, जो पेशे से शिक्षक है लेकिन लंबे समय से आतंकी संगठन के लिए सप्लाई लाइन का काम कर रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूसुफ कटारिया आतंकियों को रसद, ठिकाना और अन्य संसाधन उपलब्ध कराता था। यही कारण है कि वह सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर लंबे समय से था। पुलिस की कार्रवाई ने न केवल लश्कर-ए-तैयबा की सप्लाई चेन को कमजोर किया है बल्कि स्थानीय स्तर पर आतंकियों को मिल रही मदद पर भी करारा प्रहार किया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/children-showcase-their-talent-in-the-olympiad-competition/

सूत्र बताते हैं कि कटारिया लश्कर का सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को गुमराह करने की भी कोशिश करता था। शिक्षक होने की आड़ में उसने समाज में अपनी अलग छवि बना रखी थी, जिससे उसके नेटवर्क पर आसानी से संदेह नहीं किया जा सके।

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से आतंकियों के कई पुराने मॉड्यूल्स और उनके मददगारों की पहचान करने में आसानी होगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से भविष्य में बड़े आतंकी हमलों की साजिशों पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

12 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

16 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

20 minutes ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

37 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

1 hour ago