भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के भटनी नोनापार के मूल निवासी थल सेना में तैनात मेजर जनरल मनोज कुमार तिवारी नोनापार अपने पैतृक गांव पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले कुल देवता बाबा मणिनाथ बाबा के मन्दिर पहुंच कर बाबा का दर्शन पुजन किया उसके उपरांत शिवालय पहुच कर बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन कियाl फिर गांव के भाई बंधुओ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर गांव के युवाओं को अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित कियाl
देव बन्धु महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में गांव के अपने भाई चाचा दादा तथा भतीजों से मिलकर गले लगाये और भावुक होकर गांव से विदा लिये गांव के सभी लोगों ने जोश के साथ अपने धरती के लाल को विदा किया और फिर गांव आने का निमंत्रण दिया इस अवसर पर प्रबंधक देव बन्धु महाविद्यालय पं. गंगेश्वर नाथ तिवारी, अजय कुमार तिवारी, अमीर लाल तिवारी, राज तिवारी, सिंधु तिवारी, राहुल राजा तिवारी, विनय तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, ईश्वर दयाल तिवारी, ठीकेदार साहब पुगन बन्ना, कन्हैया, राहुल सभी ने मेजर भैया को सम्मानित किया और गांव में साथ साथ घुमकर पुराने यादों को तरो ताजा किया ।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…