रोहिंग्याओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 100 से अधिक झुग्गियां ढहाई गईं

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रशासन ने नरवाल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहिंग्याओं की 100 से अधिक झुग्गियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई वेब मॉल के पास नाले पर बने अवैध झोपड़ों को हटाने के लिए की।

नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त (प्रवर्तन) सुबाह मेहता के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने बताया कि रोहिंग्याओं ने नाले पर अतिक्रमण कर झुग्गियां बना रखी थीं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही थी और बरसात में जलभराव की समस्या पैदा हो रही थी।

कार्रवाई के दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने विरोध और हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को मौके से हटा दिया। टीम ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन या नालों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुबाह मेहता ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अवैध कब्जों और निर्माणों से दूर रहें। टीम ने नाले पर बने अन्य अवैध निर्माणों को भी जेसीबी से गिरा दिया। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।

त्रिकुटा नगर में भी कार्रवाई

नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने त्रिकुटा नगर में फुटपाथ और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। फुटपाथ पर सामान सजाकर व्यापार करने वाले रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को हटाया गया और चार ट्रक सामान जब्त किया गया। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले छन्नी रामा क्षेत्र में भी प्रशासन ने रोहिंग्याओं के खिलाफ अवैध झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की थी। वहां बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए थे, जिसके बाद कई परिवार इलाके से पलायन कर गए।

प्रशासन का सख्त संदेश

जम्मू नगर निगम ने साफ किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वह किसी भी समुदाय या व्यक्ति से जुड़ी हो। प्रशासन का उद्देश्य शहर में साफ-सुथरा और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना है।

Karan Pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

4 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

5 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago