पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )BPSC TRE-3 पेपर लीक मामला: इओयू की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात संजीव मुखिया गिरोह का सदस्य संजय कुमार प्रभात गिरफ्तार बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रभावित करने वाले संगठित परीक्षा माफियाओं के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EoU) का अभियान लगातार सख्त होता जा रहा है। इसी क्रम में EoU ने कुख्यात संजीव मुखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य संजय कुमार प्रभात को पटना के गोला रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। यह BPSC TRE-3 पेपर लीक मामला (आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या—06/2024) में लंबे समय से फरार था और EoU की वांछित सूची में शामिल था।
ये भी
शेखपुरा जिले के शेखोपुर बाजार निवासी संजय कुमार प्रभात की गिरफ्तारी, सिपाही चालक भर्ती परीक्षा (10 दिसंबर) और प्रवर्तन अवर निरीक्षक—ESI परीक्षा (14 दिसंबर) से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। अधिकारियों के अनुसार संजय प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कराने और अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूलने में शामिल था।
ये भी पढ़ें –मुलाक़ात पर रोक और पानी की बौछार: इमरान खान परिवार ने उठाए गंभीर सवाल
पूछताछ में उसने कबूल किया कि BPSC TRE-3 पेपर लीक मामले में वह अभ्यर्थियों से 1 लाख रुपये प्रति कैंडिडेट तक वसूलता था। साथ ही आने वाली परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और मोटी रकम इकट्ठा कर रहा था। उसका नेटवर्क बिहार के अलावा तेलंगाना EAMCET 2016 और AIPMT उत्तराखंड 2016 पेपर लीक मामलों से भी जुड़ा हुआ है, जिनकी जांच संबंधित राज्यों की एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ें –चचेरे भाई ने तीन मासूमों पर किया हमला, दो की मौत – गांव में कोहराम
इस मामले में अब तक 289 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। EoU बाकी बचे सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस संगठित गिरोह की कमर टूटने से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…