सलेमपुर सब्जी मंडी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण — एसडीएम बोलीं, “अब नहीं चलेगी अव्यवस्था!”

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर की सब्जी मंडी में बुधवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया। यह कार्रवाई स्थानीय व्यापारियों द्वारा दी गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें मंडी में फैली अव्यवस्था और जाम की समस्या का उल्लेख किया गया था।

उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले और दुकानें तत्काल हटवा दी गईं। एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा,

“सड़क जनता की सुविधा के लिए है, व्यापार के लिए नहीं। यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें – सीडीओ की अध्यक्षता में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह जी बी सी 5.0 के आयोजन के संबंध में बैठक हुई संपन्न

वहीं, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। इस कार्रवाई से सब्जी मंडी में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम लंबे समय से आवश्यक था। अब लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से बाजार में व्यवस्था और स्वच्छता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें – “पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Karan Pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

5 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

5 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

6 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

6 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

6 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 hours ago