परिवहन विभाग द्वारा अनाधिकृत बसों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

06 बसों को किया गया सीज एक लाख 56 हजार का लगा अर्थदण्ड

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेस व पुलिस विभाग के संयुक्त विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके फलस्वरूप 06 बसों को थाना रूपईडीहा अन्तर्गत रूपईडीहा बस स्टेशन में निरुद्ध किया गया और इसके अलावा इन बसो के विरुद्ध एक लाख 56 हजार का अर्थदण्ड भी लगाया गया।
यह जानकारी देते हुए एआरटईओ प्रवर्तन ओ पी सिंह ने बताया कि बस संख्या आरजे 27पीसी 1456 व जीजे 03एएक्स 0395 के विरुद्ध 26-26 हजार, एचआर 68सी1881 के विरुद्ध 30 हजार, आरजे 27 पीसी 4511 के विरुद्ध 11 हजार, यूपी 86टी 2739 के विरुद्ध 42 हजार व जीजे 01जीटी 0838 के विरुद्ध 21 हजार रूपये अर्थ दण्ड लगाया गया है,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रतर्वन, मालकर अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा अभियान को सफलता पूर्वक संचालित किया गया और अनाधिकृत बसों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्रवायी की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

12 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

20 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

33 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

45 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago