पालघर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)महाराष्ट्र। पालघर जिले के विरार इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बचाव दल ने बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात मलबे से तीन और शव बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, लगभग 50 फ्लैटों वाली यह अनधिकृत चार मंजिला इमारत बुधवार रात करीब 12:05 बजे विजय नगर क्षेत्र में अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत पास स्थित एक खाली पड़े मकान पर गिरी, जिससे बड़ा हादसा हुआ।
घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक कई घायलों को मलबे से निकाला गया है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने इमारत के निर्माण को गैरकानूनी (अनधिकृत) बताया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि निर्माण में लापरवाही और जिम्मेदारी किसकी थी।
रेस्क्यू टीम का कहना है कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…