जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी सेना की गाड़ी

5 जवानों की मौत, 10 घायल

पुंछ/जम्मू-कश्मीर (ए/राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले में मंगलवार शाम को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर चालक सहित खाई में चली गई। जिसमें लगभग 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल और 5 जवानों की जान चली गई।
पुंछ सेक्टर से मिल रही जानकारी के अनुसार बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है। जम्मू- कश्मीर पुलिस ने बताया कि मंगलवा लगभग शाम 5:40 बजे 11 मराठा लाइट इन्फैंट्री का एक वाहन, जो एलओसी पर नीलम मुख्यालय से बलनोई घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहा था। घोड़ा पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक समेत 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
11 मराठा लाइट इन्फैंट्री की एक क्यूआरटी टीम और मनकोट से एक पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया। क्षेत्र के ऊबड़-खाबड़ और पहाड़ी इलाकों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में यातायात दुर्घटनाएँ असामान्य नहीं हैं। जिनमें कार और अन्य वाहन घाटियों में गिर जाते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

41 minutes ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

49 minutes ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

55 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

1 hour ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

1 hour ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 hour ago