अन्य आरोपियों की तलाश जारी–एसपी नार्थ
पांच आरोपी नामजद, तलाश रही पुलिस
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में मंगलवार को हुई खूनी संघर्ष में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज विधिक कार्यवाही की जा रही। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में हुए गोली कांड में बुधवार को मुख्य आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि सोमवार सायं को शिवधनी निषाद और पीकलू सिंह परिवार में रास्ते में खड़ी साइकल को हटाने को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन उसके दूसरे दिन मंगलवार को पुनः दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसमें शशि शंकर सिंह उर्फ पिकलू ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, उसी दौरान शिवधनी निषाद की मौके पर मौत हो गई। जांच के दौरान गीडा पुलिस ने कुल पांच लोगों को नामजद कर तलाश में जुटी थी, पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी पिकलु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…
पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…