महावीर झंडा जुलूस आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में

बलिया -(राष्ट्र की परम्परा) ऐतिहासिक महावीरी झंडा का जुलूस रविवार की शाम को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने शस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया।लोगों द्वारा उनके प्रदर्शन को भरपूर सराहना मिली। जुलूस में शामिल भीड़ में रह रहकर जय महावीर के उद्घोष से नगर का वातावरण शुरू से अंत तक भक्तिमय बना रहा। पूरी में निकलने वाली रथ यात्रा की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष यहां की आशाढ़ शुक्ल द्वितीय को उमंग और उल्लास के साथ जुलूस निकाला जाता है।भ्रमण के दौरान सभी अख़ाड़ों में एक से बढ़कर एक सजी झांकियां चल रही थी। शामिल लोगों के मुख से एक ही गगनभेदी सदा जय महावीर बुलंद हो रहा था। सबसे पहले डोमनपुरा स्थित चतुर्भुज नाथ मंदिर के पास स्थित ठाकुर जी मंदिर अखाड़ा का जुलूस निकला। परंपरागत मार्गों पर भ्रमण के बाद यह जुलूस हॉस्पिटल तिराहा पर पहुंचकर खड़ा हो गया।जुलूस के साथ चल रहे रथ पर सुभद्रा, बलभद्र और भगवान श्रीकृष्ण सवार थे। बाद में महावीर स्थान,भीखपुरा, गोला बाजार, मिल्की मोहल्ला, मानापुर, बड्ढ़ा, रहिलापाली, जलालीपुर, चकखान के जुलूस अपने अपने मोहल्ले से प्रस्थान कर परंपरागत मार्गो पर भ्रमण करने लगे उसके बाद में सभी जुलूस क्रमशः जल्पा चौक पहुंचा जहां से सभी जुलूस के रुप में देर रात डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर पहुंचकर समापन हुआ।जुलूस में भ्रमण के दौरान अखाड़ों में शामिल तरह तरह की झांकियों को देखने के लिए सभी मार्गों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वही रहीला पाली से निकली झांकी बरबस आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी । ट्रैक्टर-ट्रालियों पर झाकियों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए झांकियों के साथ तरह तरह के कार्टून भी चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने महावीर जी का दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाया। जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाले रशीदिया चौक, भीखपुरा चौक, डोमनपुरा चौक, जैसे अतिसंवेदनशील स्थानों को प्रशासन ने पूरी तरह पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था।जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन सीसीटीवी ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी कर रहा था। आला अधिकारियों लगातार पल-पल की खबर ले रहे थे। झंडोत्सव को लेकर 1 सप्ताह पूर्व से ही नगर को केसरिया झंडे से पाट दिया गया था। जुलूस के भ्रमण वाले रास्ते पर जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई थी। अनेक स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया।युवा एकता कमेटी की तरफ से चौराहे पर प्रसाद वितरण के साथ ही फल का जूस पिलाने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। जुलूस में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। किसी प्रकार की कोई घटना नही घटी और महावीरी झंडा जुलूस धुमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।इस दौरान चप्पे चप्पे पर प्रशासन की पैनी निगाह बनी रही। सकुशल जुलूस सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी , एसपी , एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान, क्षेत्राधिकारी जमें रहे। कस्बे को चार सेक्टर जोन में बांटा गया था । सेक्टर की जिम्मेदारी चार एसडीएम और चार सीओ के जिम्मे होगी । सुरक्षा व्यवस्था के लिए छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे । 20 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जा रही थी । जुलूस के साथ चार ड्रोन भी निगरानी करते हुए नजर आए । 55 थाना अध्यक्ष 250 सब इंस्पेक्टर 1000 आरक्षी एवं हेड कांस्टेबल 55 महिला कांस्टेबल 150 होमगार्ड 3 प्लाटून पीएसी सीआईडी विभाग के लोग की सुरक्षा दृष्टि से ड्यूटी लगाई गई थी थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक की ड्यूटी अति संवेदनशील इलाके में लगाई गई थी और सभी जगह का वह मॉनिटरिंग कर रहे थे
नोट-
महावीर झंडा के जुलूस के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बूंदाबांदी चालू हो गई है प्रशासन के लोग भीगते हुए नजर आ रहे हैं जुलूस के पास

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

2 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

5 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

5 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

5 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

6 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

6 hours ago