बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में भाजपा द्वारा सोमवार को महासंम्पर्क अभियान के तहत,सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर नगर की जनता से किया गया जनसंम्पर्क।सोमवार को बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर महा सम्पर्क अभियान के तहत व्यापारी बन्धुओं से समर्थन मांगा और लोगो मे प्रधानमंत्री का पत्रक वितरण किया गया, तथा स्टीकर चस्पा की गई।पार्टी के रीति और नीतियों को बखूबी बताते हुए समर्थन के लिए 9090 90 20 24 पर मिसकॉल कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान महा सम्पर्क अभियान के बरहज नगर मंडल के संयोजक विवेक गुप्त, नगर मण्डल अध्यक्ष अभयानन्द तिवारी , अमरेंद्र गुप्त,विजय विश्वकर्मा सोशल मीडिया के विधानसभा संयोजक, ऋषिकेश ,सचिन सिंह, नयाब हुसैन,आलमगीर अंसारी, गौरव जायसवाल ,अमित सिंह, उमेश यादव, अमित जायसवाल , मुन्ना कुशवाहा आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…
मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…