अंशुमान के घर बधाई देने वालों का लगा तांता
बचपन से ही राष्ट्र की सेवा करने की थी ललक
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सुभाष नगर पालिका परिषद महराजगंज के अंशुमान मिश्र पुत्र अशोक कुमार मिश्र ने जीएसटी और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में निरीक्षक पद पर तैनात होकर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता पर परिजनों, नात रिश्तेदारों, एवं मित्रों में खुशी की लहर है। साथ लोग बधाइयां दे रहे हैं । नगर पालिका परिषद महराजगंज के सुभाष नगर निवासी अशोक कुमार मिश्र वरिष्ठ पत्रकार के सुपुत्र अंशुमान मिश्र हाई स्कूल एवं इण्टर सीएचएस वाराणसी से किया। इसके बाद उन्होंने आईआईटी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से किया। उन्होंने वर्ष २०२२ में एसएससी सीजे एल की परीक्षा दी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जीएसटी और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में निरीक्षक पद पर तैनाती मिली है। २६ सितम्बर को पनवेल महानगरपालिका आद्य कांति वीर वासुदेव बलवंत फडके नाट्य गृह मुंबई के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पियूष गोयल भारत सरकार द्वारा दिया गया। श्री मिश्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और बहन को दिया। मिश्र के इस सफलता पर माता श्रीमती स्नेहलता, बहन स्मिता मिश्रा फूले नहीं समा रही है। मिश्र के इस सफलता पर अनिल वर्मा, अंगद प्रताप भारती, मार्कण्डेय द्विवेदी, अनिल कुमार वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, उपेन्द्र प्रजापति, नीरज मिश्र, रविशंकर भारती, बंधु मद्धेशिया , राहुल गुप्ता , संतोष कुमार ,नीरज कुमार मिश्र सहित सभी मीडिया कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…