डीएम ने गोरखपुर -सोनौली राजमार्ग निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एनएच–24 गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के अन्तर्गत जनपद महराजगंज क्षेत्रांतर्गत सड़‌क निर्माण के प्रगति की समीक्षा संबंधित विभागों के साथ की गयी।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम राजमार्ग निर्माण हेतु अधिगृहित जमीनों व मकानों के प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाए जाने, छूटे हुए मकानों के मूल्यांकन और वृक्षों के कटान के संबंध में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने सभी जिम्मेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़‌क निर्माण हेतु गजट के अनुसार भूमि के बकाया धनराशि का भुगतान 20 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा अगली समीक्षा बैठक में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उपजिलाधिकारी, तहसीलदार नौतनवां व फरेंदा की संयुक्त जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया कि हल्का लेखपाल के माध्यम से समय से प्रतिकर भुगतान की धनराशि का वितरण सुनिश्चित करें। अगली समीक्षा बैठक की तिथि 20 जून निर्धारित करते हुए हल्का लेखपालों को कड़ा निर्देश दिया कि प्रतिकर भुगतान का वितरण प्राथमिकता के आधार पर उक्त तिथि से पूर्व पूर्ण करें। शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में डीएफओ, नवीन प्रकाश शाक्य, परियोजना निदेशक एनएचएआई ललित प्रताप पाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, उपजिलाधिकारी नौतनवां नंद प्रकाश मौर्या, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपास्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

8 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago