राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में महराजगंज प्रदेश में लगातार तीसरी बार अव्वल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जनपद को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सितंबर माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद द्वारा लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने जनपद के सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित रूप से जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है। लेकिन रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय अधिकारी व कर्मचारी और बेहतर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शासन एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को लगतार कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं लेकिन इस प्रदर्शन को बरकार रखने हेतु और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाने की जरूरत है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि लगातार तीसरी बार जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और बनाए रखना होगा और इसके लिए निश्चित रूप से अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रत्येक योजना, परियोजना के गहन समीक्षा और स्थल पर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोग संतुष्ट होने के बजाय कार्य में लग जाएं।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार और जिला स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेजी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह पोर्टल डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है और डेटा को समय-समय पर अपडेट करता रहता है।
सीएम डैशबोर्ड के अगस्त माह की रिपोर्ट में विकास से संबंधित ग्राम्य विकास, चिकत्सा विभाग, पंचायतीराज, पशुपालन, कृषि, उद्यान, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास सहित 26 विभागों की 70 योजनाओं, परियोजनाओं को सम्मिलित किया गया, जबकि राजस्व से संबंधित राजस्व, आबकारी, राज्य कर, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन सहित कुल 17 विभागों के 54 योजनाओं, परियोजनाओं को शामिल किया गया है।
सीएम डैशबोर्ड के अगस्त माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि अंबेडकर नगर दूसरे, रामपुर तीसरे, जालौन चौथे और मुज्जफरनगर जनपद पांचवे स्थान पर रहा है।
अगस्त 2024 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 56 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड और 02 में ए ग्रेड प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा संचालित 23 योजनाओं में ए+ ग्रेड और 02 में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।
सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं माह में तीन बार संबंधित विभागों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है, ताकि योजनाओं के प्रदर्शन के साथ–साथ पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

12 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

14 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

15 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago