‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर का निधन, अर्जुन बने फिरोज बोले– “एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया”

एंटरटेनमेंट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। बुधवार (15 अक्टूबर) सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके निधन के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी खौफनाक: मिलने से इनकार पर महिला के बेटे का अपहरण, लखनऊ से दिल्ली पुलिस ने किया रेस्क्यू

‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने अमर उजाला से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने भावुक होकर कहा, “हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। पंकज एक बेहद अच्छे इंसान और शानदार कलाकार थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ।”

फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पंकज धीर को उनकी शानदार एक्टिंग और कर्ण के दमदार रोल के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – बुलंदशहर: 18 माह के मासूम की हत्या, संदूक में मिली लाश; आरोपी परिजनों संग करता रहा तलाश

Karan Pandey

Recent Posts

विनोद दुआ की विरासत: सवाल पूछती कलम का इतिहास

विनोद दुआ: स्वतंत्र पत्रकारिता की बुलंद आवाज, जिसने सत्ता से सवाल पूछने का साहस सिखाया…

5 minutes ago

अभिनय, संस्कार और सौम्यता का प्रतीक: शशि कपूर की जीवन गाथा

एक युग के अविस्मरणीय अभिनेता: शशि कपूर की याद में विशेष लेख हिंदी सिनेमा के…

11 minutes ago

फाइबर ऑप्टिक्स तकनीक के जन्मदाता जिनकी खोज ने बदली दुनिया

नरिंदर सिंह कपानी को आज विश्व “फाइबर ऑप्टिक्स के जनक” (Father of Fiber Optics) के…

19 minutes ago

जीवन में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र – धैर्य और संयम

धैर्य की जीत: क्रोध, बदले और अहंकार के बोझ से डूबता इंसान कहते हैं धैर्य…

36 minutes ago

निजी अस्पताल आदेश: 1400 डॉक्टरों और 300 अस्पतालों के लिए सख्त नियम लागू, नहीं माना तो होगी कार्रवाई; मरीज भी जानें नए नियम

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ निजी अस्पताल आदेश को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय…

2 hours ago

आजम खां जेल मामला: परिवार मिलने पहुंचा, लेकिन आजम और अब्दुल्ला ने मुलाकात से किया इनकार; सुनवाई भी टली

रामपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आजम खां जेल मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।…

2 hours ago