Categories: Uncategorized

चैत्र नवरात्र के साथ महायज्ञ शुरु

501 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर लिया कलश,भक्तिमय हुआ कस्बा

रात्रिकालीन कलाकारों द्वारा होगा रासलीला का मंचन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर तथा विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर ठूठीबारी कस्बे के राधा कुमारी इंटर कालेज के परिसर में स्थित प्राचीन काली मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ शारदीय नवरात्र के पहले दिन से शुरु हुआ। आकर्षक झांकी और गाजे-बाजे के साथ यज्ञस्थल से भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई।
रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे यज्ञाचार्य दिनेश द्विवेदी के मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा आकर्षक झांकी व देवी देवताओं के जयघोष और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें 501 कन्याएं व महिलाएं पीताम्बर वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल शांति नगर से मुख्य रोड टैक्सी स्टैंड तिराहा से बाईपास सड़क व दुर्गा मंदिर होते हुए वापस यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गई। यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। वही सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के जवान कस्बे में जगह जगह तैनात रहे।
समिति के संरक्षक राजेश सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षो की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ 30 मार्च से शुरु होकर 6 अप्रैल को तुला दान व दीपदान और 07 को समापन व 08 अप्रैल को विशाल भंडारा होना है। रात्रि में आदर्श रासलीला संस्थान वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन भी होगा।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष अरुण निगम, मंत्री शिव शंकर कसौधन, डॉ सुरेश विश्वास, अमर निगम,विशाल रौनियार, अजय जायसवाल, चंद्रशेखर निगम, प्रमोद निगम, भवन निगम, सोनू कसौधन, अमर निगम, विजय कसौधन, विप्लव मद्धेशिया, सुरेंद्र निगम, ग्राम प्रधान अजीत कुमार, मनोज गौंड़ सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

1 hour ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

3 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago