प्यार में पागल अभिनेत्री अर्शी खान का वीडियो वायरल

अर्शी खान ने दिया चैलेंज: यूपी आएंगे, देवरिया जाएंगे, आग लगा देंगे

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बॉलीवुड अभिनेत्री अर्शी खान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे एक नहीं बल्कि पांच वीडियो हैं ,जिनमें अर्शी खान खुलेआम प्यार का इजहार करने के साथ-साथ शर्मा जी को चेतावनी देती नजर आ रही हैं.इन वीडियो का सम्बन्ध देवरिया निवासी एक युवक के लिए बनाए गए है ।सभी वीडियो में अर्शी ने शर्मा के बारे में बात कर रही हैं. ये वीडियो पुलिस के हाथ लग गए हैं और पुलिस इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को अर्शी खान के मैनेजर ने देवरिया पुलिस को शिकायत दी थी । जिसमें एक जिम संचालक समेत चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. शिकायत दर्ज कराने की खबर के बाद अर्शी के करीब पांच वीडियो वायरल हुए। ये सभी वीडियो अलग-अलग ड्रेस में और अलग-अलग जगहों पर बनाए गए हैं। इनमें से कुछ वीडियो में अर्शी सिगरेट पीती नजर आ रही हैं।वहीं पीछे कोई लड़की उनसे अपनी बात कहने के लिए कह रही है.ऐसी संभावना है कि वह अर्शी खान की मैनेजर हैं। राष्ट्र की परम्परा ने अपने ट्विटर पर देवरिया में हुए हाई वोल्टेज सेल्फी ड्रामे का विडियो चलाया जिसमे पुलिस विभाग के अफसर से लेकर सिपाही तक अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। अभिनेत्री के वीडियो में जिस सरकार की बात हो रही है क्या वह सत्ता पक्ष के लिए है या ईसारा कही और है। सूत्रों से पता चला है की अभिनेत्री के देवरिया आने और रहने की सारी व्यवस्था किसी नेता ने ही की है ।इस संदर्भ में कांग्रेस नेता डा० धर्मेंद्र पाण्डेय ने कहा की जितनी तत्पर्ता देवरिया पुलिस ने इस मामले में दिखाया है उतनी तत्पर्त्ता यदि देवरिया के अपराधियों और अपराध पीड़ितों के लिए दिखाए तो शायद देवरिया अपराध मुक्त हो जाए ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

56 minutes ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

1 hour ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

कांट पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…

1 hour ago

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

5 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

8 hours ago