शिव में समाहित शिबू सोरेन की तस्वीर बना मधुरेंद्र ने सोरेन को किया अलविदा

अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल पत्तों में उकेरी महादेव की तस्वीर सोरेन को लिखा गुड बाय गुरूजी

मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)| झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) संस्थापक, एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी जानकारी शोशल मिडिया पर आते ही भावुक हुए देश के चर्चित युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार में दो मिनट का मौन धारण कर पीपल के पत्तों में अनोखी तस्वीर बनाकर निराले ढंग से श्रद्धांजलि दी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने महादेव के नाम पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार को अपनी 3 घंटो के कठिन मेहनत के बाद दुनियां के सबसे छोटी 3 सेमी वाले पीपल के पत्तों में भगवान शिव में विलीन हुए शिबू सोरेन की अनोखी तस्वीर बनाकर लिखा गुड बाय गुरूजी।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह तस्वीर देखते ही देखते शोशल मिडिया पर वायरल हो गई।बता दें कि लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शिबू सोरेन को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गई। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज 81 साल की उम्र अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
गौरतलब हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनके अहम योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राजनैतिक हस्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने शोशल मिडिया अकाउंट से श्रद्धांजलि दी हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

11 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

11 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

11 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

11 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

11 hours ago