स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार के स्वछता ही सेवा पखवाड़े के तहत देशभर में बड़े ही जोर शोर और उत्साह से स्वछता अभियान चलाया जा हैं। वही पश्चिमी चंपारण के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत भितिहरवा गांधी आश्रम के थीम पार्क में 17 सितंबर से शुरू हुए और 2 अक्टूबर तक चलने वाली 15 दिवसीय स्वच्छता उत्सव का आगाज हो गया। वही हर खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति से सुर्खियों में चर्चा रहने वाले चंपारण के लाल विश्वविख्यात युवा रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए तीन दिनों के कठिन परिश्रम के बाद 5 टन बालू के रेत पर महात्मा गांधी की स्वच्छता ही सेवा की कलाकृति उकेरी और लिखा संस्कार स्वच्छता, स्वभाव स्वच्छता। यह कलाकृति आकर्षण का केंद्र है। लोग इस कलाकृति के साथ अपने मोबाईल फोन में सेल्फी भी ले रहे हैं।
बता दें कि स्वच्छता पखवाड़े की उद्घाटन सत्र के दौरान सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा जन जागरुकता के लिए रेत पर बनाई गई स्वच्छता ही सेवा की मनमोहक कलाकृति को देख कुछ देर तक निहारते रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने मधुरेंद्र को पीठ थपथपाकर बधाई भी दी। वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 3 सेमी वाली दुनियां के सबसे छोटी पिपल के हरे पत्तों में बनी डीएम की तस्वीर को पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय को सप्रेम भेट भी की।
मौके रामनगर नगर विधायक भागीरथी देवी, डीडीसी सुमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम, अंचलाधिकारी विवेक कुमार, डीसी शशि रंजन, मनोज प्रभाकर, विक्की कुमार, विश्वजीत कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों, राजनैतिक हस्तियों व आमलोगों ने भी मधुरेंद्र की कलाकृति की प्रशंशा करते बधाई दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

30 minutes ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

34 minutes ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

1 hour ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

2 hours ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

2 hours ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

2 hours ago