मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान के प्रति किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड ने मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से निकलकर मेहदावल चौराहे तक मतदाताओं को और आने जाने वाले लोगों को आने वाले आम चुनाव के लिए मतदाता बनने और मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह एवं वरिष्ठ प्रवक्ता एवं जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अरुण कुमार ओझा, मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों को शपथ दिलाई गई और उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया गया की न केवल लोगों को बल्कि अपने-अपने घरों अपने-अपने माता-पिता गांव मोहल्ले के लोगों को आने वाले मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें साथ ही साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मेहदावल चौराहे तक जाकर के वापस हुई और विद्यालय में समाप्त हुई। रैली में बच्चों ने मम्मी पापा भूल न जाना वोट डालने जरूर जाना, लोकतंत्र के लिए है जरूरी मतदान के लिए करो तैयारी, पहले मतदान फिर जलपान के नारों से लोगों को जागरूक किया। मतदाता जागरुकता का नेतृत्व दल नायक पियूष उपाध्याय, सोनू कुमार, शिवम गोस्वामी, अंकित चौरसिया सहित स्काउट्स आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

1 hour ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

3 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

5 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

7 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

11 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

11 hours ago