सादुल्लानगर में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभा यात्रा

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर रखी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ देर रात्रि तक किया गया। शनिवार को 10 दिवसीय पूजनोत्सव का समापन हुआ। दुर्गा पूजा पंडालों में विराजमान मां भगवती दरबार की मूर्तियों का विभिन्न घाटों में विसर्जन किया गया। वाहनों पर प्रतिमाओं को सजाकर भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते शोभायात्रा के साथ ले जाया गया। कुछ प्रतिमाओं का कुशमौरा घाट, सुंदर घाट, पिपरा घाट तो कुछ अयोध्या धाम में वैदिक रीति रिवाज से प्रतिमाओं को विसर्जित किया। जय माता दी के जयकारे से नगर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में नवयुवक डीजे की धुन पर झुम रहे थे। भक्ति गीतों की धुनों पर महिलाएं बच्चे भी थिरक रहे थे। भगवा ध्वज लहराते, चुनरी माथे पर बांधे नवयुवक सजे रथों के आगे-आगे चल रहे थे। भजन-कीर्तन और बैंडबाजों, डीजे संग शोभायात्रा नगर के विभिन्न सड़कों,चौराहों से होता हुआ गंतव्य की ओर समारोह पूर्वक ले जाया जा रहा था। जगह-जगह रथों पर सजी झांकियों के दर्शन के लिए नगरवासी घरों से निकल पड़े थे। माताओं और बहनों ने भवनों के छज्जों से शोभायात्रा का दर्शन कर रही थी। प्रत्येक झांकी के साथ रंग गुलाल उड़ाते भजन की धुनों पर नाचते गाते भक्तों की टोली भगवती को विदा करने सड़क पर उतरी थी। एक विशाल शोभायात्रा नगर का भ्रमण किया। सड़क पर हर जगह दुर्गा माता की झांकी के दर्शन पूजन के लिए लोग सड़कों पर खड़े थे। घंटा-घड़ियाल, शंखध्वनि के साथ श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धा, निष्ठा के साथ जा रहे थे। जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ मां भगवती की झांकी चल रही थी। शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन शुक्रवार को माता का अनुष्ठान व्रत पूर्ण हो गया था। शनिवार को परंपरा के अनुसार नगर भ्रमण कर सादुल्ला नगर हनुमानगढ़ी चौराहे पर रावण का दहन कर स्थापित मूर्तियों को देर रात्रि अयोध्या धाम में विसर्जन के लिए ले जाया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

29 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

34 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

2 hours ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

3 hours ago