लम्पी स्किन डिज़ीज़ नियंत्रण में, अब तक 1.19 लाख से अधिक गोवंश को लगी वैक्सीन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में लम्पी स्किन डिज़ीज़ (एल.एस.डी.) नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. वैश्य ने बताया कि जिले को अब तक कुल 1,55,000 डोज़ एल.एस.डी. वैक्सीन प्राप्त हुई है। 21वीं पशुगणना के अनुसार अनुमानित 1,50,934 गोवंश की तुलना में 16 सितंबर तक 1,19,400 गोवंश का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जनपद के 16 विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालयों को 1,42,100 डोज़ उपलब्ध करा दी गई हैं। वर्तमान में 22,700 डोज़ विभिन्न पशु चिकित्सालयों में तथा 12,900 डोज़ केंद्रीय भंडार में सुरक्षित हैं। जनपद के 1174 ग्रामों में से 1081 ग्रामों में टीकाकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। विशेषकर बिहार बॉर्डर के 165 ग्रामों में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया गया है।
अब तक जिले में 2003 गोवंश एल.एस.डी. से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 1483 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 520 गोवंश का इलाज व अनुश्रवण जारी है।
जनपद में 16 टीमें लगातार टीकाकरण, चिकित्सा और निगरानी का कार्य कर रही हैं। आपातकालीन सेवाओं के लिए 14 सितंबर से मोबाइल वेटनरी यूनिट की 5 गाड़ियां 1962 नंबर के माध्यम से सक्रिय कर दी गई हैं।
डॉ. वैश्य ने बताया कि एल.एस.डी. बीमारी जानलेवा नहीं है और सामान्यत: 15 दिन से 1 माह के भीतर गोवंश पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है। इस बीमारी की मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है और इसका संक्रमण मनुष्यों में नहीं होता है।
जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल राजकीय पशु चिकित्सालयों से वैज्ञानिक परामर्श के आधार पर

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

3 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

2 hours ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

2 hours ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

2 hours ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

2 hours ago

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बढ़ा विवाद, प्रधान ने थाने में दी तहरीर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…

2 hours ago