Lucknow: आर्मी पब्लिक स्कूल में छात्र पर हमला, आंखों की रोशनी गई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आर्मी पब्लिक स्कूल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा तीन और पांच में पढ़ने वाले दो छात्रों ने कथित रूप से एक छात्र पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र की आंखों में गंभीर चोट आई है और उसकी रोशनी चली गई है।

पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, कैंट थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार यह घटना 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल के मैदान में हुई। शिकायत में बताया गया है कि कक्षा 5A में पढ़ने वाले छात्र पर कक्षा 5E और कक्षा 3C में पढ़ने वाले दो छात्रों ने हमला किया।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित छात्रों ने उनके बेटे को जमीन पर गिरा दिया और उसकी आंखों व चेहरे पर जूते की एड़ी रगड़ी। इस हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसकी आंखों की रोशनी चली गई। घायल छात्र का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़े – बजट 2026-27 @ विज़न 2047: लोकलुभावनवाद से आगे आत्मनिर्भर विकसित भारत की वैश्विक रूपरेखा

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, लेकिन स्कूल की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पीड़ित की मां ने न केवल आरोपित छात्रों, बल्कि कथित लापरवाही के लिए स्कूल कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 30 जनवरी को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

57 seconds ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

14 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

45 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

45 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

59 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago