सृष्टि के पुनर्जन्म व विनाश के देव हैं भगवान शिव – आचार्य अजय शुक्ल

मंगराइच में हुआ महाशिवपुराण कथा का आयोजन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के मंगराइच स्थित जयराम ब्रम्ह स्थान पर महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के पुनर्जन्म व विनाश के देवता हैं। इस महापुराण के श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष व शिवलोक की प्राप्ति हो जाता है।इसमें भोलेनाथ के प्रसन्न होने व उनके विधिविधान से पूजा करने के बारे में बताया गया है।जिनके करने से भक्तों को कष्ट से मुक्ति मिलती है।उनका जीवन धन्य हो जाता है।पुराण में बारहों ज्योतिर्लिंग के महत्व को वर्णित किया गया है जो शिव के शक्ति के प्रतीक हैं। देवो के देव महादेव बहुत ही भोले हैं पौराणिक मान्यता के अनुसार इनको प्रसन्न करने के लिए किसी भी विशेष पूजा अर्चना की जरूरत नहीं है। केवल पवित्र मन से स्मरण मात्र से भक्तों का उन्होंने सदैव कल्याण किया है।शिव परमब्रह्म हैं जगत में सब जगह व्याप्त हैं,उनके तेज से ही पूरा ब्रम्हाण्ड प्रकाशित हुआ है।इनके भक्तों से मृत्यु भी कांपती है, बिना इनके आदेश के वह किसी का भी प्राण हरण नही कर सकती है।इस नश्वर शरीर को बिना ज्ञान व वैराग्य के मुक्ति नही मिल सकती है।इन्होंने अपना सब कुछ त्याग कर कैलाश पर्वत को अपना ठिकाना बनाया।देवता हों या असुर जो भी सच्चे मन से इनको याद किया इन्होंने उसका कल्याण किया चाहें वह रावण हो या भस्मासुर ।आप सभी भक्तों को भी अपने जीवन में सदमार्ग पर चल कर समाज व धर्म की रक्षा करनी चाहिए।कलयुग में सबसे ज्यादा प्रहार धर्म की राह पर चलने वाले प्राणियों पर ही होगा।इनको कष्ट हो सकता है लेकिन उस पीड़ा को बाबा भोलेनाथ दूर करेंगें। कथा के दौरान त्रिगुणानंद शास्त्री, मदन तिवारी, प्रेमशंकर, आशुतोष,अभिषेक कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जाने आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अंक राशिफल 21 दिसंबर 2025: आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, धन, शिक्षा,…

12 minutes ago

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं के छात्रों ने मारी बाजी

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तिलक एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुरैना खंडी चौरा में आयोजित वार्षिक…

3 hours ago

एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को मिला स्टार एजुकेशन अवॉर्ड 2025

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025 से…

3 hours ago

उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी, एक दुकान पर बिक्री प्रतिबंध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बघौली ब्लॉक क्षेत्र…

4 hours ago

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की पुरुष टीम चयनित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रावेंशा विश्वविद्यालय, कटक में 10 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाली…

4 hours ago

रैन बसेरों में बेघरों की नब्ज टटोलने देर रात पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के…

4 hours ago