बुद्ध पर डाक टिकटों की प्रदर्शनी और कार्यशाला का शुभारम्भ
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं फिलैटलिक सोसाइटी ऑफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों पर वैश्विक बुद्ध विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं डाक सामग्री पर आधारित कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ हुआ
प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित 150 देशों के1000 से अधिक डाक सामग्रियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जन्म से महापरिनिर्वाण तक की घटनाओं का अंकन डाक टिकटों पर किया गया है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौरव श्रीवास्तव, पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं पूरे विश्व की मानवता का कल्याण करने में सक्षम हैं। भगवान बुद्ध के सन्देश जन-जन के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. रामचेत चौधरी ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें समता, स्वतंत्रता, बंधुता, मैत्री और शान्ति का सन्देश देती हैं।
संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने कहा कि संग्रहालय ज्ञान का वातायन है और हमें अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ता है। यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध के वैश्विक स्वरूप को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन आरजे अनुराग ने किया।
प्रदर्शनी में पोस्टक्रॉसिंग मीटअप और पोस्टकार्ड पर लेटर राइटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर फिलैटलिक सोसाइटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डाॅ. आदित्य सिंह एवं सदस्यगण एम. गुलरेज, हिमांशु कुमार सिंह, संदीप चैरसिया, अभिषेक तोमर, रमन मण्डल, के.के.पाण्डेय, मोहम्मद सफीक सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और डाक सामग्रियों पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…