मेरी रचना, मेरी कविता
——X——
मुझे अकेलापन खलता है,
सदा मुझे दुःख मिलता है,
यही अकेलापन जीवन में,
सबको बड़ी सजा देता है।
इंसान अकेला रह जाता है,
दिल ही दिल में घबराता है,
घबराहट से दम भी घुटता है,
सब कुछ सूना सा लगता है।
आख़िर ऐसा क्या होता है,
अकेलापन क्यों खलता है,
एकांतवास में रह करके तो,
शान्ति और सुख मिलता है।
कोई अकेला यदि रह जाये तो,
वह निज अंतर्मन से ध्यान करे,
एकान्तवास का अनुभव होगा,
ध्यान, ज्ञान, सुख-शान्ति मिले।
अकेलापन और एकान्त वास,
दोनो शब्द एक से ही लगते हैं,
लेकिन जीवन में अलग अलग,
दोनो ही विपरीत प्रभाव देते हैं।
एकांतवास है वानप्रस्थ जहाँ,
चिंतन- मनन युक्त जीवन हो,
कहता है धर्म सनातन भी यह,
जीवन का तीसरा आश्रम हो।
ऋषियों, मुनियों ने एकांतवास में,
ईश्वर का ध्यान इस ओर किया,
तप, त्याग, तपस्या व वृत करके,
ज्ञानार्जन का जग को संदेश दिया।
अकेलेपन से एकान्तवास की,
विषम यात्रा का जीवन पथ,
राही ही तो हैं हम मंज़िल के
है यही हमारे जीवन का रथ।
आओ अकेलेपन की यात्रा को,
एकांतवास की तरफ़ ले चलें,
आदित्य का ध्येय शांति व सुख,
उस ओर हमारा हर कदम बढ़े।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…