बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशानुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं आदि को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व *हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।महिलाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को साइबर फ्राॅड से बचाव के बारें मे भी बताया गया । नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…
AI निर्मित फोटो 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार,…
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…