लोकजतन सम्मान 2025 शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को

24 जुलाई को रायपुर प्रेस क्लब में होगा सम्मान समारोह, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे व्याख्यान

रायपुर/छत्तीसगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जनपक्षधर पत्रकारिता के लिए समर्पित लोकजतन सम्मान इस वर्ष बस्तर के शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें निर्भीक, मैदानी और कॉर्पोरेट विरोधी जुझारू पत्रकारिता के लिए मरणोपरांत दिया जा रहा है। इसकी औपचारिक घोषणा लोकजतन के संपादक बादल सरोज ने की है।
सम्मान समारोह 24 जुलाई 2025 को रायपुर प्रेस क्लब में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या इसी वर्ष 1 जनवरी को कर दी गई थी और उनके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था। इस घटना ने न केवल पत्रकारिता जगत को झकझोर दिया, बल्कि यह भी उजागर किया कि कैसे सत्ता और कॉर्पोरेट के गठजोड़ ने जनपक्षधर पत्रकारों के लिए खतरा बढ़ा दिया है।

लोकजतन की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि मुकेश ने बस्तर में माओवाद के नाम पर लोकतंत्र को निलंबित किए जाने और संविधान के राज के स्थान पर कार्पोरेट-प्रायोजित शासन के विरुद्ध साहसिक रूप से कलम चलाई। उन्होंने ऐसे स्थानीय कॉर्पोरेट समूहों की पोल खोली जिनके सत्ता से खुले संबंध हैं। यह उनकी जुझारू पत्रकारिता ही थी, जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

लोकजतन सम्मान को शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को समर्पित करते हुए यह उम्मीद जताई गई है कि यह सम्मान उन सभी युवा पत्रकारों को प्रेरणा देगा जो पत्रकारिता के मूल मूल्य – सच, साहस और जनपक्षधरता – को जीवित रखना चाहते हैं।

इस सम्मान को लोकजतन के संस्थापक-संपादक शैलेन्द्र शैली (24 जुलाई 1957 – 7 अगस्त 2001) की स्मृति में हर वर्ष उनके जन्मदिवस पर प्रदान किया जाता है। शैलेन्द्र शैली स्वयं एक क्रांतिकारी पत्रकार, कवि, चित्रकार, वक्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। आपातकाल के दौरान महज 18 वर्ष से कम उम्र में उन्हें 19 महीने तक मीसा कानून के तहत जेल में रहना पड़ा था। वे सीपीआई (एम) के सबसे युवा राज्य सचिव और केंद्रीय समिति के सदस्य भी रहे।

इस अवसर पर शैलेन्द्र शैली व्याख्यानमाला की भी शुरुआत होगी, जो 7 अगस्त तक चलेगी। व्याख्यानमाला की पहली कड़ी में “लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर चर्चित वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश (नई दिल्ली) मुख्य वक्ता के रूप में विचार प्रस्तुत करेंगे।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखक और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी मौजूद रहेंगे।

अब तक इन पत्रकारों को मिल चुका है लोकजतन सम्मान:

डॉ. राम विद्रोही (ग्वालियर) कमल शुक्ला (बस्तर-रायपुर) लज्जाशंकर हरदेनिया (भोपाल) अनुराग द्वारी (भोपाल) राकेश अचल (ग्वालियर) पलाश सुरजन (भोपाल)

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago