गुनौरा के मनरेगा कार्यों की अनिमितता की शिकायत पर लोकायुक्त ने डीएम से माँगी आख्या

मनकापुर/गोंडा।(राष्ट्र की परम्परा)। गुनौरा ग्राम पंचायत में जांच का जिन्न एक फिर बोतल से बाहर आ गया है। मामले में लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी गोण्डा को पत्र भेजकर हुई कार्यवाही से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है।
मनकापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गुनौरा में पूर्व में हुई जांच में पाई गई अनियमितता को लेकर डीएम डाक्टर उज्जल कुमार को पत्र भेजा है।
उप लोकायुक्त ने पत्र में डीएम से गुनौरा ग्राम पंचायत में हुई अनिमितता के बारे में तत्काल कार्यवाई कराते हुए डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि गुनौरा में हुई मनरेगा आदि विकास कार्यो में अनिमितता के बारे में हुई कार्यवाई की अद्यतन स्थिति तलब किया गया है। यही नही उपलोकायुक्त ने डीएम से सम्पूर्ण रिपोर्ट 16 नवम्बर तक तलब किया है। वही शिकायत कर्ता की पुनः शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राम प्रसाद को अपने यहां बुलाकर ऐसे लोक सेवक का नाम एवं पदनाम बताने को कहा है जो कि इस ग्राम पंचायत में हुई सरकारी धन की अनिमितता में संलिप्त रहे हो। लोकायुक्त कार्यालय से यह पत्र जिला अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचते ही खलबली मच गयी है। डीएम ने गुनौरा गांव पंचायत में हुई जांच में पाई गई अनियमितता पर हुई कार्रवाई की पूरी पत्रावली को डीपीआरओ ,सीडीओ कार्यालय से तलब किया है। सीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि लोकायुक्त के निर्देश पर ब्लाक मनकापुर की ग्राम पंचायत गुनौरा में तैनात रहे सचिव, अन्य जांच में रहे अधिकारियों द्वारा की गयी जांच रिपोर्ट के अभिलेख संबन्धित विभाग को देने के लिए कहा गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

11 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

11 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago