लोक अदालत आयोजित कर होगी धारा 67 से जुड़े प्रकरण की सुनवाई
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसीलदार अरुण यादव ने बताया कि न्यायालय तहसीलदार सदर के अंतर्गत धारा 67 की पत्रावलियां न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे वाद जो माननीय उच्च न्यायालय के आदेश आच्छादित हैं और उनका समयबद्ध निस्तारण हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशानुसार करना आवश्यक है, के अनुपालन हेतु लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ग्राम भरौटा तप्पा तरकुलवा, परगना शाहजहांपुर में धारा 67 से जुड़े प्रकरण की सुनवाई 05 अक्टूबर को अपराह्न 01 बजे की जाएगी। इसी प्रकार शहबाजपुर में तप्पा पटना, परगना शाहजहांपुर में धारा 67 से जुड़े बात की सुनवाई 09 अक्टूबर को अपराह्न 01 बजे की जाएगी। ग्राम बंजरिया में तप्पा मलसी सरैनी, परगना सिधुआ जोबना में धारा 67 से जुड़े बात की सुनवाई 11 अक्टूबर को अपराह्न 01 बजे की जाएगी।
सदर तहसीलदार ने सभी संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में ससमय उपस्थित रहने के लिए कहा है।
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…
Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…
अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…