लोक अदालत की तैयारी बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अमित पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अध्यक्षता में शुक्रवार को समस्त विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता, अधिकारी बलिया की प्री-ट्रॉयल बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। बैठक में 14 दिसंबर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रयासरत रहें तथा लम्बित मामलों पर विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया। इसके साथ-ही यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ-ही मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें। बैठक में राजकुमार सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-तृतीय, मुलचन्द्र शर्मा अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ, श्रीभगवान कार्यालय सहायक विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम एवं सत्यप्रकाश सिंह रेड केश बाबू विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय, बलिया के उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

6 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

7 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

10 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

11 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

12 hours ago