लोहिया वाहिनी ने चलाया मतदाता सूची सुधार अभियान , दिव्यांश श्रीवास्तव ने बढ़ाई सक्रियता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी के देवरिया जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने मतदाता सूची सुधार अभियान को तेज करते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्पष्ट कहा कि सटीक और अद्यतन वोटर लिस्ट किसी भी चुनावी तैयारी की नींव होती है, इसलिए संगठन का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाए।

ये भी पढ़ें –डीएम ने दूसरे दिन भी फोन पर सुनी मतदाताओं की समस्याएं

बैठक के दौरान दिव्यांश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने बीएलओ के साथ विस्तार से चर्चा की। बीएलओ ने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी साझा की और बताया कि गलत विवरण या अपूर्ण फॉर्म के कारण एसआईआर फॉर्म निरस्त हो जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे लोगों को सही जानकारी भरने में सहयोग करें ताकि किसी भी मतदाता का फॉर्म वापस न हो।

ये भी पढ़ें –निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तीन बीएलओ हुए सम्मानित

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2003 या उससे पहले पंजीकृत पुराने मतदाताओं को भी अपनी जानकारी अपडेट करानी जरूरी है, जिससे चुनाव आयोग के रिकॉर्ड सटीक बने रहें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीएलओ के साथ तालमेल बनाकर समयबद्ध तरीके से फॉर्म जमा कराएं और अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं।

ये भी पढ़ें –SIR कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित

उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से मतदाता सूची सुधार कार्य को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है, क्योंकि मजबूत वोटर लिस्ट ही संगठन की चुनावी मजबूती का आधार बनेगी।

ये भी पढ़ें –लेखपाल सुधीर की मौत पर भड़का गुस्सा, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में लेखपालों का धरना

बैठक में विनोद यादव, सोहराव आलम, दिनेश पाल, वीणा पांडेय, निर्भय विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, पिंटू प्रजापति, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र गोड़, धीरज पाल, जावेद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

16 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

16 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

17 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

17 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

18 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

18 hours ago