लाखो की लागत से बना एम आर एफ सेंटर पर लटक रहा ताला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लाखो की लागत से नगर पंचायत में बना एम आर एफ सेंटर लेकिन अनुपयोगी साबित हो रहा है।इस (एमआरएफ) सेंटर पर ताला लगा हुआ है । मेटेरियल रिकवरी फैसलिटी(एमआरएफ) सेंटर में कई प्रकार के मशीन होते है। जिसके माध्यम से सूखा और गिला कचरा को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उपयोगी और गैर उपयोगी सामानों को अलग-अलग किया जाता है।एमआरएफ सेंटर में कंपोस्ट खाद बनाने के अलावा पॉलिथीन, कागज व लोहा सहित अन्य सामान को अलग कर उसे रीसाइक्लिंग के लिए एकत्र किया जाता है । इस प्रक्रिया में बने खाद को कृषि कार्य हेतु इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लाखो की लागत से सलेमपुर नगर पंचायत के द्वारा निर्मित यह सेंटर देखने मात्र के लिए ही है । सलेमपुर नगर पंचायत के इस सेंटर का निर्माण तो हुआ लेकिन जब एक समाचार प्रतिनिधि द्वारा इस सेंटर की सुध ली गई तो इस सेंटर में ताला लगा मिला कर्मचारी नदारथ रहे । यहां जनरेटर भी है लेकिन इसको भी बारीकी से ढका गया है । यह सेंटर जिस कार्य हेतु बना है वह कार्य प्रथम दृष्टया देखने से यही लगता है जैसे आज तक नही हुआ है ।किसी को सरकारी धन का बंदरबाट देखना होतो नगर पंचायत सलेमपुर से अच्छा उदाहरण कही नही मिलेगा । क्योंकि यहां लाखो लगाकर कूड़ा पड़ाव स्थल का निर्माण होता है लेकिन इस स्थान पर दुकानें लगती है । एमआरएफ सेंटर बनता है लेकिन यह देखने के लिए है । जिम्मेदार अधिकारी भी मूक दर्शक बने हुए है बार बार समाचार के माध्यम से संज्ञान देने के वावजूद भी जिम्मेदार पल्ला झाड़ते है । जिम्मेदारों से बात करने पर इनके द्वारा जांच की बात तो कही जाती है जॉच हेतु जिम्मेदार अधिकारी जाते भी है । जांच भी होती भी है लेकिन आज तक कोई सुधार जमीन पर देखने को नहीं मिला नगर पंचायत के जिम्मेदार अन्य सभी जिम्मेदारों पर भारी है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

5 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

5 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

5 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

5 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

6 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

6 hours ago